राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जमटा स्कूल में ओजोन दिवस पर हुई कई स्पर्धाएं 

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विश्व ओजोन दिवस के मौके पर धारटीधार क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमटा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। इन प्रतियोगिताओं में स्कूल के छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। ओजोन दिवस पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में महक और अनामिका प्रथम , शगुन और अनिकेत द्वितीय

Sep 17, 2023 - 19:04
 0  39
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जमटा स्कूल में ओजोन दिवस पर हुई कई स्पर्धाएं 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  17-09-2023
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विश्व ओजोन दिवस के मौके पर धारटीधार क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमटा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। इन प्रतियोगिताओं में स्कूल के छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। ओजोन दिवस पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में महक और अनामिका प्रथम , शगुन और अनिकेत द्वितीय , जबकि काव्य और शुभम की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रतियोगिता के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में हर्षित एवं हरीश प्रथम , अभिषेक एवं अंकित द्वितीय , जबकि सरिता और श्रुति की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। 
विज्ञान ओलंपियाड के सीनियर वर्ग में महक ठाकुर प्रथम , मिलन राणा द्वितीय और कृतिका शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। इसी वर्ग के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में हर्षित प्रथम , अभिषेक द्वितीय और कार्तिक तीसरे स्थान पर रहे। गणित ओलंपियाड के सीनियर वर्ग में महक ठाकुर , कृतिका शर्मा और कशिश क्रमशः पहले , दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। मॉडल प्रतियोगिता में गौरव और सुमित प्रथम , अंशिका एवं प्रिय द्वितीय जबकि तनिष्क और अक्षय तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर ओजोन दिवस के अंतर्गत कनिष्ठ वर्ग में चित्रकला एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
स्कूल के प्रधानाचार्य सतीश शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत छात्रों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन करवाने का मुख्य उद्देश्य छात्रों के अंदर प्रतियोगिता की भावना उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि बच्चों को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में भी बच्चों को विस्तृत जानकारी दी। गई सतीश शर्मा ने कहा कि बच्चों की में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं रुचि विकसित करने के लिए विद्यालय में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को बाकायदा पुरस्कृत किया गया , ताकि भविष्य में छात्रों की रुचि बनी रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow