राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में चियोग स्कूल के विराज ने टाॅप टेन में बनाई जगह  

बीते माह जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  चियोग  जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के विराज ने अंडर 14 योग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करके  टाॅप टेन में

Feb 14, 2024 - 19:36
 0  13
राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में चियोग स्कूल के विराज ने टाॅप टेन में बनाई जगह  

यंगवार्ता न्यूज़ -शिमला    14-02-2024

बीते माह जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  चियोग  जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के विराज ने अंडर 14 योग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करके  टाॅप टेन में अपना नाम दर्ज करवाया। पाठशाला पहूंचने पर स्कूल के अध्यापकों  और बच्चों ने विराज का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। 

प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने विराज को योग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर योग मेट प्रदान करके सम्मानित किया गया। उन्होने विराज को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य स्तर के योग विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विराज द्वारा राजस्थान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया। जिससे प्रदेश व स्कूल का नाम रोशन हुआ है। 

इसके अतिरिक्त इस पाठशाला  की छात्रा समीक्षा वर्मा का इंस्पायर  मानक अवार्ड के लिए चयन हुआ है। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने समीक्षा वर्मा को भी इस उपलब्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।शारीरिक शिक्षक रमेश वर्मा व शांति चंदेल को भी सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow