हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से करीब तीन सौ कर्मचारियों की लगेंगी चुनाव ड्यूटी

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से करीब तीन सौ कर्मचारियों को चुनाव की ड्यूटी पर लगाया गया है। अधिकतर विभागों में चुनावी कर्मचारियों की रिहर्सल भी शुरू

Apr 15, 2024 - 13:08
 0  12
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से करीब तीन सौ कर्मचारियों की लगेंगी चुनाव ड्यूटी

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   15-04-2024

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से करीब तीन सौ कर्मचारियों को चुनाव की ड्यूटी पर लगाया गया है। अधिकतर विभागों में चुनावी कर्मचारियों की रिहर्सल भी शुरू हो गई है। कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी लगने से विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखाओं में चल रहे परीक्षा परिणाम तैयार करने का कार्य प्रभावित हो सकता है। 

इन दिनों विवि में पीजी कोर्स के लिए एंट्रेंस एग्जाम की तैयारियां चल रही हैं। मई में ये प्रवेश परीक्षाएं होनी है। ऐसे में एग्जाम की तैयारियों के लिए एचपीयू के पास पर्याप्त स्टाफ नहीं होगा। इसके साथ ही यूजी की परीक्षाएं भी 25 अप्रैल के आस-पास खत्म होनी है। 

ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती समय पर रिजल्ट निकालने की है। हर बार छात्रों का रिजल्ट लेट हो जाता है। एचपीयू में एक कर्मचारी का काम चार कर्मचारियों के सिर पर है। एक पेपर को चैक करने से लेकर मूल्यांकन करने का काम शिक्षकों के भरोसे है। 

इसमें शिक्षक और गैर शिक्षक दोनों ही तरह का स्टाफ शामिल है। परीक्षा शाखा में मई और जून दो महीने पीक के हैं। इन दो महीनों में सबसे ज्यादा परीक्षा विंग में काम रहता है। ऐसे में अब चुनाव डयूटी में कर्मचारी जाएंगे तो इससे पूरा कामकाज प्रभावित होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow