सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा के घोषणा पत्र को दिया जुमलेबाजी करार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा के घोषणा पत्र को जुमलेबाजी करार दिया है। भाजपा को पहले अपनी पूर्व की गई घोषणाओं का लेखा जोखा देना चाहिए और देश को बताना चाहिए कि उन्होंने अपने कितने वादे पूरे किए

Apr 15, 2024 - 13:01
 0  11
सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा के घोषणा पत्र को दिया जुमलेबाजी करार

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    15-04-2024

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा के घोषणा पत्र को जुमलेबाजी करार दिया है। भाजपा को पहले अपनी पूर्व की गई घोषणाओं का लेखा जोखा देना चाहिए और देश को बताना चाहिए कि उन्होंने अपने कितने वादे पूरे किए। कांग्रेस देश में हो रहे अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई जारी रखेगी।

उन्होंने कहा है कि अब भाजपा की जुमलेबाजी नहीं चलने वाली और देश भाजपा से मुक्ति की राह पर चल पड़ा है। लोकसभा चुनावों में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ेगा। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस प्रदेश की चारों लोकसभा व छह विधानसभा उपचुनाव को मजबूती से लड़ेगी।

मंडी और शिमला संसदीय क्षेत्र के लोकसभा चुनाव के लिए विक्रमादित्य सिंह और विनोद सुल्तानपुरी पार्टी के मजबूत प्रत्याशी हैं और दोनों भारी मतों से अपनी जीत हासिल करेंगे। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि जल्द ही कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भी पार्टी के मजबूत प्रत्याशी भी घोषित कर दिए जाएंगे।

कांग्रेस के पास जनबल है और इसी आधार पर पार्टी प्रदेश में अपनी जीत का परचम लहरायेगी। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और निर्णयों, बढ़ती महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। 

प्रदेश सरकार के 15 माह की उपलब्धियों को लेकर इसमें कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन और महिलाओं को 1500 रुपए देने की गांरटी प्रमुख थी को पूरा कर एक इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास प्रदेश सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नही है। ऊलजलूल बयानबाजी कर भाजपा को चुनावों में कोई लाभ नहीं मिलने वाला।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow