प्रदेश में आगामी तीन दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना, विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी  

प्रदेश में आगामी तीन दिन तक मौसम खराब रहेगा। विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी

Apr 15, 2024 - 12:58
 0  27
प्रदेश में आगामी तीन दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना, विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    15-04-2024

प्रदेश में आगामी तीन दिन तक मौसम खराब रहेगा। विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना बनी हुई है। 

मैदानी इलाकों में 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। यलो अलर्ट का असर 11 जिलों में रहेगा। बारिश का असर फलों, फसल और सब्जियों पर पडऩे की बात मौसम विभाग ने कही है। बीते चौबीस घंटे के दौरान कोठी में 9.4, मनाली में 7.0, डलहौजी में पांच मिलीमीटर, जोत में चार और चंबा में तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है।

इसके अलावा सराहन, कोटला और पालमपुर में दो-दो, कंडाघाट में 1.4, धर्मशाला में 1.4, कुकुसमेरी में 1.1, कुफरी में एक सेंटीमीटर और बिलासपुर में 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के किसी भी हिस्से में बर्फबारी नहीं हुई है। हालांकि ताजा बारिश के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। 

प्रदेश के औसतन तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है। रविवार को कुकुसमेरी में तीन डिग्री, मनाली में तापमान चार डिग्री, कल्पा में पांच डिग्री, शिमला में तापमान 11 डिग्री, सोलन में 12.1 डिग्री और धर्मशाला में 14 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। प्रदेश में रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री बिलासपुर में दर्ज हुआ है। 

बारिश के बाद प्रदेश में 116 सडक़ें बंद हो गई हैं। इनमें सबसे ज्यादा 111 सडक़ें लाहुल-स्पीति में ठप पड़ी हैं। इसके अलावा कुल्लू में तीन, चंबा और कांगड़ा में एक-एक सडक़ बंद है। इसके अलावा तीन नेशनल हाईवे भी बंद हैं। जबकि 12 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow