राहुल गांधी की यात्रा में खलल डालने का प्रयास कर रही भाजपा, प्रतिभा सिंह ने की कड़ी निंदा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उनके काफिले पर गुवाहाटी में हुए कातिलाना हमले की कड़ी निंदा की

Jan 22, 2024 - 19:33
 0  25
राहुल गांधी की यात्रा में खलल डालने का प्रयास कर रही भाजपा, प्रतिभा सिंह ने की कड़ी निंदा

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    22-01-2024

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उनके काफिले पर गुवाहाटी में हुए कातिलाना हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि यह भाजपा की पूर्व निर्धारित सोची समझी साजिश के तहत इस यात्रा में व्यवधान डालने का असफल प्रयास है। 

न तो राहुल गांधी ऐसे किसी षड्यंत्र से घबराने वाले हैं और न ही कांग्रेस। पूरी कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के साथ खड़ी है और उनकी यह अन्याय के खिलाफ न्याय की यह यात्रा पूरी होगी। प्रतिभा सिंह ने असम सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि वह इस यात्रा को केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर रोकना चाह रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मिल रहे भारी जनसमर्थन से विरोधी दल भाजपा की नींद उड़ती जा रही है इसलिए उनकी इस यात्रा को असमाजिक तत्वों के द्वारा विध्न डालने की पूरी कोशिश की जा रही है। 

 कांग्रेस इसका खुलकर विरोध करेगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। ऐसे में राहुल गांधी को रोकने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow