रोटरी पांवटा सखी क्लब ने यमुना पथ और यमुना पार्क में किया पौधारोपण 

आज रोटरी पोंटा सखी क्लब ने लगभग 100 पौधे पोंटा  शहर में दुकानों और घरों में वितरण किए l सभी से इन्हें अच्छे से अपने घर की बगिया में लगाने व इसकी देखभाल करने  का आश्वासन लिया

Jul 26, 2023 - 15:57
Jul 26, 2023 - 15:59
 0  25
रोटरी पांवटा सखी क्लब ने यमुना पथ और यमुना पार्क में किया पौधारोपण 

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब     26-07-2023

आज रोटरी पोंटा सखी क्लब ने लगभग 100 पौधे पोंटा  शहर में दुकानों और घरों में वितरण किए l सभी से इन्हें अच्छे से अपने घर की बगिया में लगाने व इसकी देखभाल करने  का आश्वासन लिया और उन्हें पेड़ों को महत्त्व जानने के लिए पोस्टर भी दिए l 

रोटरी सखी प्रधान मीनाक्षी रहल ने बताया कि रोटरी पोटा सखी क्लब पौधारोपण को बहुत महत्व देता है क्योंकि  बरसात में पेड़ ही भूमि कटाव रोक सकते हैं l जैसे इस बार हिमाचल में बहुत नुकसान हुआ है आगे फिर ना हो इसलिए हमें पौधा रोपण करते रहना चाहिए l आज हमने 50 पौधे यमुना पथ और यमुना park में भी लगाए हैं l यह कार्यक्रम निरंतर चलता रहेगा l 

हमारा लक्ष्य 500 पौधे लगाने का है l प्रोजेक्ट चेयरपर्सन अंजलि सिंगला ने सारे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की हैl आज के इस कार्यक्रम मैं ममता सती, रजनी कौर, सपना खुराना, हरलीन चौधरी, शीतल गुप्ता अंजलि सिंगला,  अनु धीमान, नीलू ,कृष्णा, सर्वजीत चौधरी और प्रज्ञा शर्मा उपस्थित रही l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow