कार्रवाई : पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचे खाद्य आपूर्ति विभाग के दो कर्मी

प्रदेश के जिला हमीरपुर में खाद्य आपूर्ति विभाग हमीरपुर के दो कर्मचारियों को विजिलेंस की टीम ने दो कर्मचारियों को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा

Feb 2, 2024 - 19:53
Feb 2, 2024 - 19:58
 0  141
कार्रवाई : पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचे खाद्य आपूर्ति विभाग के दो कर्मी

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर     02-02-2024

प्रदेश के जिला हमीरपुर में खाद्य आपूर्ति विभाग हमीरपुर के दो कर्मचारियों को विजिलेंस की टीम ने दो कर्मचारियों को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है। 

जिला मुख्यालय से सटे पक्का भरो में स्थित गोदाम में विजिलेंस ने शुक्रवार शाम को इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। दोनों आरोपी सरकारी सीमेंट की सप्लाई जारी करने की एवज में ठेकदार से रिश्वत की मांग कर रहे थे।

ठेकदार से शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस हमीरपुर की टीम ने जाल बिछाकर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपियों की पहचान स्टोर कीपर नील कमल व हेल्पर देवेश के रूप में हुई है। पुष्टि करते हुए एएसपी विजीलेंस हमीरपुर रेनू शर्मा ने बताया कि दोनों कर्मचारियों को पांच हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow