विश्वकर्मा मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बड़ी धूमधाम से आयोजित
विश्वकर्मा मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ कान्हा जी को मंदिर के उप प्रधान श्री कमलजीत सिंह और मंजू धीमान ने झूला देकर कार्यक्रम की
![विश्वकर्मा मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बड़ी धूमधाम से आयोजित](https://youngvarta.com/uploads/images/202309/image_870x_64f99c5ab3d6b.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब 07-09-2023
विश्वकर्मा मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ कान्हा जी को मंदिर के उप प्रधान श्री कमलजीत सिंह और मंजू धीमान ने झूला देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसमें पौंटा साहिब के उभरते हुए सितारे अतिकांत वर्मा ने अपने भजनों के द्वारा अपनी सेवाएं दी।
उनके अलावा और भी कई गायक दीपक,मयंक, करण और शिवम ने अपने भजनों की सेवा देकर अपने को कृतार्थ किया। जिससे लोग भाव विभोर होकर झुमने पर मजबूर हो गए। विश्वकर्मा मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में लोगों ने कान्हा जी को माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा मंडल का महिला मंडल का और श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी का बहुत सहयोग रहा। जिसमें कार्यक्रम के अंत में विश्वकर्मा मंदिर की महिला मंडल अध्यक्षा मंजू धीमान ने सभी पत्रकार बंधुओ का और सभी कलाकारों का,मंदिर कमेटी का और खास तौर पर नवयुवामंडल रहे और मंदिर के पंडित कविंद्र जी का जिन्होंने इस मंदिर की सजावट में पूर्ण सहयोग किया।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)