शारदीय नवरात्रों के लिए दुल्हन की तरह सजा मां नयना देवी का दरबार

शारदीय नवरात्रों के लिए मां नयना देवी का दरबार सज गया है। पिछले तीन दिनों से कारीगर मंदिर को भव्य रूप से सजाने में लगे हुए थे। माता के दरबार को दुल्हन की तरह सजाया

Oct 14, 2023 - 16:23
 0  16
शारदीय नवरात्रों के लिए दुल्हन की तरह सजा मां नयना देवी का दरबार

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर     14-10-2023

शारदीय नवरात्रों के लिए मां नयना देवी का दरबार सज गया है। पिछले तीन दिनों से कारीगर मंदिर को भव्य रूप से सजाने में लगे हुए थे। माता के दरबार को दुल्हन की तरह सजाया गया है। 

रविवार से शुरू होने वाला नवरात्रि मेला 23 अक्तूबर तक चलेगा, जिसमें पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य प्रदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए यहां पहुंचेंगे।नवरात्रों के लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

श्रद्धालुओं को माता के दरबार में नवरात्रों के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए, इसके मंदिर क्षेत्र में 350 पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। नवरात्रि के दौरान मंदिर के कपाट रात 12 बजे से 2 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान चार पहर की आरती होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow