शिमला कालका हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर निकली साहित्यकारों की टोली,गूंजा कविता पाठ और संगोष्ठियां

हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच द्वार बाबा भलकू स्मृति कालका शिमला साहित्य रेल यात्रा का आयोजन किया गया। आज और कल दो दिन तक चलने वाली इस यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से 32 साहित्यकार, लेखक शामिल

Apr 12, 2025 - 15:56
Apr 12, 2025 - 16:03
 0  29
शिमला कालका हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर निकली साहित्यकारों की टोली,गूंजा कविता पाठ और संगोष्ठियां
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

बाबा भलकू की स्मृति में साहित्य रेल यात्रा का आयोजन, नशे से दूर रहने और प्रकृति से जुड़ने का संदेश 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     12-04-2025

हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच द्वार बाबा भलकू स्मृति कालका शिमला साहित्य रेल यात्रा का आयोजन किया गया। आज और कल दो दिन तक चलने वाली इस यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से 32 साहित्यकार, लेखक शामिल है। यात्रा के दौरान भलकू को याद किया गया। 

शिमला रेलवे स्टेशन पर सभी लेखकों का हिमाचल की ओर से सम्मान और स्वागत किया गया और स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने यात्रा को रवाना किया। 12 अप्रैल यानी आज लेखक शिमला से बड़ोग जाएंगे और शाम को शिमला लौटेंगे। दूसरे दिन बस से यह यात्रा कुफरी चायल से होती हुई भलकू के पुश्तैनी गांव झाझा तक जाएगी। 

इस मौके पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री धनी राम शांडिल भी साहित्य यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बाबा भलकू उनके क्षेत्र से संबंध रखते थे जिन्होंने शिमला तक ट्रेन पहुंचाने अहम योगदान दिया। जब बड़ोग सुरंग बनाने में अंग्रेज इंजीनियर असफल हुए तो छड़ी के सहारे बाबा ने सुरंग निकालने की राह दिखाई।

वहीं इस मौके पर हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच के अध्यक्ष एसआर हरनोट ने कहा कि देश भर के 32 साहित्यकार शिमला कालका ट्रैक पर निकले है इस दौरान महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को कविताएं संगोष्ठी होगी। नशे को लेकर भी कविताओं का मंचन होगा और प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow