शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी में स्पर सेब की दस्तक, 1,550 रुपये के हिसाब से बिका हाफ बॉक्स 

शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी में वीरवार को स्पर सेब ने दस्तक दे दी है। मंडी में पहले दिन करसोग के कनेरी क्षेत्र से बागवान स्पर सेब की 33 पेटियों की खेप लेकर पहुंचा। इस दौरान भट्ठाकुफर फल मंडी में जीएसएस फार्म पर 10 किलो का हाफ बॉक्स 1,550 रुपये के हिसाब से बिका

Jul 19, 2024 - 13:40
 0  13
शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी में स्पर सेब की दस्तक, 1,550 रुपये के हिसाब से बिका हाफ बॉक्स 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    19-07-2024

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी में वीरवार को स्पर सेब ने दस्तक दे दी है। मंडी में पहले दिन करसोग के कनेरी क्षेत्र से बागवान स्पर सेब की 33 पेटियों की खेप लेकर पहुंचा। इस दौरान भट्ठाकुफर फल मंडी में जीएसएस फार्म पर 10 किलो का हाफ बॉक्स 1,550 रुपये के हिसाब से बिका। 

गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष शुरुआत में स्पर के कम दाम मिले हैं। इसके चलते बागवान मायूस हैं। गत वर्ष भट्ठाकुफर फल मंडी में शुरुआत में स्पर सेब 175 से 185 रुपये प्रतिकिलो तक बिका था। इस वर्ष 155 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिका है। हिमाचली स्पर सेब की बाहरी राज्यों की मंडियों में ज्यादा मांग रहती है।

आढ़तियों का कहना है कि अभी सेब की स्पर किस्म पूरी तरह से तैयार नहीं हुई है। समय से पहले ही यह मंडी में आनी शुरू हो गई है, वहीं सूखे की मार की वजह से सेब का आकार भी सही से नहीं बन पाया है। फार्म के संचालक संजीत ने बताया कि इस सीजन की स्पर सेब की पहली खेप गुरुवार को पहुंची।  स्पर ज्यादा अच्छी गुणवत्ता का नहीं था, आने वाले दिनों में यदि मौसम अनुकूल रहता है तो बागवानों को बेहतर दाम मिल सकते हैं। 

इसके अलावा मंडी में वीरवार को रेड गोल्डन सेब की खेप भी फल मंडी में पहुंची। इसके हाफ बॉक्स के 800 से 1,200 रुपये तक दाम मिले। भट्ठाकुफर फल मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान प्रताप चौहान ने सेब की आवक बढ़नी शुरू हो गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow