देहरा एसपी ऑफिस और पीडब्ल्यूडी का डिवीज़न खोलने की घोषणा आचार संहिता का उलंघन : जयराम ठाकुर 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इस समय प्रदेश में आचार संहिता लगी है और देहरा में ही चुनाव हो रहे हैं। इसके बाद भी देहरा में एसपी ऑफिस और पीडब्ल्यूडी का डिवीज़न खोला जा रहा है। इस तरह की घोषणा करना खुलेआम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

Jun 18, 2024 - 19:38
 0  17
देहरा एसपी ऑफिस और पीडब्ल्यूडी का डिवीज़न खोलने की घोषणा आचार संहिता का उलंघन : जयराम ठाकुर 


यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  18-06-2024

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इस समय प्रदेश में आचार संहिता लगी है और देहरा में ही चुनाव हो रहे हैं। इसके बाद भी देहरा में एसपी ऑफिस और पीडब्ल्यूडी का डिवीज़न खोला जा रहा है। इस तरह की घोषणा करना खुलेआम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। 
मुख्यमंत्री को देहरा की स्थिति पता है। कांग्रेस वहाँ से बुरी तरह हारने वाली है। ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा जानबूझकर ऐसा हथकंडा अपनाया जा रहा है। हर चुनाव की तरह इस बार भी चुनाव में लोगों को धोखा  करने की कोशिश की जा रही है। 
लोकसभा के चुनाव से साफ़ हो गया है कि प्रदेश के लोगों ने सरकार को , कांग्रेस को , मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को नकार दिया है। इसलिए कांग्रेस के इस तरह के हथकंडे काम नहीं आयेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow