हिमाचल कांग्रेस के बागी विधायकों को किसी से मिलने की अनुमति नहीं,होटल चारों ओर से सील 

उत्तराखंड के एक होटल में ठहराए गए हिमाचल कांग्रेस के बागी और निर्दलीय विधायकों को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। होटल को चारों ओर से सील किया गया

Mar 9, 2024 - 19:16
Mar 10, 2024 - 11:37
 0  56
हिमाचल कांग्रेस के बागी विधायकों को किसी से मिलने की अनुमति नहीं,होटल चारों ओर से सील 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    09-03-2024

उत्तराखंड के एक होटल में ठहराए गए हिमाचल कांग्रेस के बागी और निर्दलीय विधायकों को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। होटल को चारों ओर से सील किया गया है। सीआरपीएफ होटल के भीतर, जबकि बाहर उत्तराखंड पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। 

होटल के भीतर आने-जाने वालों की जांच की जा रही है। होटल की सुरक्षा अलग से है। होटल प्रबंधक को होटल में ठहरे और ठहरने वालों की सूची दी गई है। इस सूची में गाड़ियों के नंबर, नाम-पता, सब जानकारी है। होटल से बागी विधायकों को बाहर आने की भी अनुमति नहीं है।

हिमाचल प्रदेश में कभी भी लोकसभा चुनाव का बिगुल बज सकता है। भाजपा चुनाव की तैयारियों में जुटी है, जबकि कांग्रेस पार्टी के लिए कांग्रेस के बागी मुसीबत बने हुए हैं। पहले ये बागी चंडीगढ़ के एक निजी होटल में ठहरे थे। अब इनका स्थान बदला गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनसे कांग्रेस नेता न मिल सकें।

क्राॅस वोटिंग के बाद ये बागी विधायक चंडीगढ़ चले गए। 28 फरवरी को विधायक हेलिकाप्टर से शिमला पहुंचे। सीआरपीएफ की सुरक्षा के बीच इन्हें विधानसभा पहुंचाया गया। यहां उपस्थिति दर्ज करने के बाद शाम को वापस चंडीगढ़ चले गए। शुक्रवार को ही इन्हें चंडीगढ़ से ऋषिकेश भेजा गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow