लोकतंत्र में कुर्सी चुराने की कोशिश करने वालों को जनता कभी नहीं करेगी माफ : सुक्खू

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकतंत्र में कुर्सी चुराने की कोशिश करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। छह कांग्रेस विधायकों ने धन के बल व अपनी आत्मा बेचकर कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ वोट किया

Mar 9, 2024 - 19:12
 0  31
लोकतंत्र में कुर्सी चुराने की कोशिश करने वालों को जनता कभी नहीं करेगी माफ : सुक्खू

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     09-03-2024

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकतंत्र में कुर्सी चुराने की कोशिश करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। छह कांग्रेस विधायकों ने धन के बल व अपनी आत्मा बेचकर कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ वोट किया। ऐसे बिकाऊ एमएलए को जनता स्वीकार नहीं करेगी।  कहा कि भाजपा को जनता का डर है, 

गडरियों की तरह विधायकों को इधर-उधर  ले जा रही है। हमारी लड़ाई कांग्रेस को बचाने के लिए है। यह सरकार पांच साल चलेगी। कुर्सी चुराने का प्रयास करने वालों को जनक्रांति का सामना करना होगा। 

इस दौरान सुक्खू ने जनता से जनक्रांति के नारे लगवाए।  कहा कि नारों की आवाज गडरियों के कानों तक पहुंचनी चाहिए। इस दौरान सीएम ने देवी-देवताओं के नजराने व बजतंरियों के मानदेय में 10 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की। 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow