शिमला के प्रत्येक मंडल से 500 भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे अयोध्या : प्रेम ठाकुर

भारतीय जनता पार्टी कसुपंटी मंडल की कार्य समिति की बैठक शनिवार को  मंडल अध्यक्ष भारत भूषण ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज तथा जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।

Jan 20, 2024 - 19:19
 0  7
शिमला के प्रत्येक मंडल से 500 भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे अयोध्या : प्रेम ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  20-01-2024
भारतीय जनता पार्टी कसुपंटी मंडल की कार्य समिति की बैठक शनिवार को  मंडल अध्यक्ष भारत भूषण ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज तथा जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। 
जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने बताया के 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में भाजपा जिला शिमला के तीनों मंडल से चरणबद्ध तरीके से प्रत्येक मंडल से 500 लोगों को ले जाया जाएगा। जिसके लिए सूची तैयार की जाएगी। जिस बारे  विस्तार से बैठक में चर्चा की गई। 
बैठक में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी लोकसभा चुनाव से पहले  केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों  को बूथ स्तर पहुंचाने बारे रणनीति बनाई गई। बैठक में 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की रूपरेखा भी बैठक में बनाई गई।  
बैठक में जिला के विस्तारक संजीव ठाकुर ने संगठनात्मक विषय के बारे में सभी पदाधिकारियों को जानकारी दी । इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश, जिला एवं मंडल तथा सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद  रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow