शिमला शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में स्टेट अवॉर्ड से राष्ट्रपति ने किया सम्मानित 

स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार 2023 के लिए हिमाचल प्रदेश राजधानी शिमला को राज्य के अंदर सबसे साफ शहर के पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान यह कर देकर सम्मानित किया

Jan 15, 2024 - 14:20
 0  13
शिमला शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में स्टेट अवॉर्ड से राष्ट्रपति ने किया सम्मानित 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     15-01-2024

स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार 2023 के लिए हिमाचल प्रदेश राजधानी शिमला को राज्य के अंदर सबसे साफ शहर के पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान यह कर देकर सम्मानित किया। 

हालांकि पिछले साल के मुकाबले देशभर के शहरों में शिमला की रैंकिंग में 56 में पायदान से 188 वे पायदान की गिरावट दर्ज की गई है. महापौर सुरेंद्र चौहान ने इस पुरस्कार का श्रेय नगर निगम के स्वच्छता कर्मचारियों को दिया है। 

शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि शिमला शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कारों में स्टेट अवार्ड से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नवाजा. उन्होंने कहा कि इसके लिए इसका श्रेय नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को जाता है। 

उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी कड़ी मेहनत से प्रदेश शहर में सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने का काम करते हैं उन्होंने कहा कि इसके अलावा शहर की जनता भी बधाई की पात्र है उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए गौरव की बात है और आने वाले दिनों में बेहतर काम करने का प्रयास करेंगे। 

 नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि वह अपने कार्यकाल का पहला बजट जल्द ही पेश करने वाले हैं उन्होंने कहा कि उनको उनके कार्यकाल को अभी 1 वर्ष से भी काम का समय हुआ है लेकिन कोशिश करेंगे कि आने वाले बजट में शहर के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर बजट लाया जाए उन्होंने कहा कि बजट में शहर की मूलभूत सुविधाओं जानते और वृद्धो को ध्यान में रखते हुए बजट का प्रावधान किया जाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow