सांसद भारत दर्शन योजना के तहत हमीरपुर से मेधावी विद्यार्थियों का दल भ्रमण के लिए रवाना

सांसद भारत दर्शन योजना के तहत हमीरपुर से मेधावी विद्यार्थियों का दल भ्रमण के लिए रवाना हुआ। बुधवार सुबह परिधि गृह हमीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इस दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Oct 25, 2023 - 13:38
 0  36
सांसद भारत दर्शन योजना के तहत हमीरपुर से मेधावी विद्यार्थियों का दल भ्रमण के लिए रवाना

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर     25-10-2023

सांसद भारत दर्शन योजना के तहत हमीरपुर से मेधावी विद्यार्थियों का दल भ्रमण के लिए रवाना हुआ। बुधवार सुबह परिधि गृह हमीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इस दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दल में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 21 मेधावी विद्यार्थी शामिल हैं। 

यह विद्यार्थी देशभर के नामी संस्थानों का भ्रमण कर ज्ञानवर्धक जानकारी हासिल करेंगे। केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की पहल सांसद भारत दर्शन के दूसरे चरण के लिए 21 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। 

सांसद भारत दर्शन एक शैक्षणिक दौरा है, जो कि हमीरपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मेधावी और उत्कृष्ट छात्रों के लिए अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा नि:शुल्क आयोजित किया जाता है। पिछले 5 सालों मे 101 बच्चों को यह यात्रा करवा चुके हैं। 

अब 25 अक्तूबर से 1 नवंबर तक, चयनित 21 लड़कों के लिए सांसद भारत दर्शन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली दर्शन के साथ, यह ग्रुप विशेष रूप से गुजरात दौरे पर जाएगा। दिल्ली, अहमदाबाद, गांधी नगर, आनंद, केवडि़आ आदि स्थानों में ज्ञान प्राप्त करेंगे।

21 छात्रों के साथ 2 एक से श्रेष्ठ अध्यापिकाओं का चयन भी किया गया है। एक से श्रेष्ठ, अनुराग सिंह ठाकुर की पहल है, जिसके अंतर्गत बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाया जाता है और साथ ही सभी जरूरी शिक्षा सामग्री जैसे स्कूल बैग, स्टडी टेबल, स्टेशनरी निशुल्क दी जाती है। 

वर्तमान मे संसदीय क्षेत्र मे 475 केंद्र चल रहे हैं जिसके माध्यम से महिलाओं को रोजगार का अवसर भी मिला है और 9000 से भी अधिक छात्रों को बेहतर शिक्षा भी मिल रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow