हमारी संस्कृति, हमारी पहचान : संजय अवस्थी

मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है और युवाओं को अपनी संस्कृति तथा लोकाचार की जानकारी देना हमारा कर्तव्य

Oct 25, 2023 - 13:33
 0  5
हमारी संस्कृति, हमारी पहचान : संजय अवस्थी

नवगांव में विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य के लिए 1.60 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन      25-10-2023

मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है और युवाओं को अपनी संस्कृति तथा लोकाचार की जानकारी देना हमारा कर्तव्य है।  

संजय अवस्थी ने कहा कि दशहरा का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हमें भगवान श्रीराम के व्यक्तित्व से सीख लेकर अपने जीवन को और बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। युवाओं को अपनी समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना होगा ताकि भावी पीढ़ी अपनी परम्पराओं से रू-ब-रू हो सके।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अचानक आई आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जन-जन तक पहुंचकर संवेदनशीलता के साथ कार्य किया। सरकार द्वारा भारी वर्षा के प्रभावितों के लिए राहत पैकेज दिया गया है। 

राहत पैकेज के तहत भारी वर्षा के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 07 लाख रुपए तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को दी जाने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपए किया गया है।

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि नवगांव में विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य के लिए 1.60 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य उप केन्द्र मंगरूड के निर्माण के लिए उच्च स्तर पर मामला उठाया जाएगा।  

संजय अवस्थी ने इससे पूर्व ग्राम पंचायत मंगरूड में 2.5 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन नेहरू जागृति क्लब कुईरू खाला का लोकार्पण किया। उन्होंने प्रारूप के अनुसार सामुदायिक भवन के लिए अतिरिक्त राशि देने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर पंचायत समिति कुनिहार की अध्यक्षा सोमा कौंडल, खण्ड कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष रविकांत पाठक, युवा कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष हेमन्त वर्मा, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तकनीकी समिति के अध्यक्ष विनोद कंवर, नरेश अवस्थी, दाड़लाघाट दशहरा मेला समिति के प्रधान राजेश गुप्ता, नेहरू जागृति क्लब कुईरू खाला के प्रधान भगत राम ठाकुर सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow