सीएम सुक्खू और आनंद शर्मा ने डेरा प्रमुख महाराज गुरिंदर सिंह से की मुलाकात 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और आनंद शर्मा जो कि कांगड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं उन्होंने रविवार को राधा स्वामी सत्संग परिसर परौर में डेरा प्रमुख महाराज गुरिंदर सिंह से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया।

May 5, 2024 - 15:37
 0  91
सीएम सुक्खू और आनंद शर्मा ने डेरा प्रमुख महाराज गुरिंदर सिंह से की मुलाकात 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     05-05-2024

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और आनंद शर्मा जो कि कांगड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं उन्होंने रविवार को राधा स्वामी सत्संग परिसर परौर में डेरा प्रमुख महाराज गुरिंदर सिंह से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ''आज कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी आनंद शर्मा, मंडी से विक्रमादित्य सिंह तथा शिमला से विनोद सुल्तानपुरी के साथ राधा स्वामी सत्संग व्यास के डेरा प्रमुख बाबा जी से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और सत्संग में भाग लिया। गुरुओं का आशीर्वाद सदैव प्रदेश और आम जनता के लिए लगन के साथ काम करने की ऊर्जा देता है।''

बता दें कि 71 वषीय आनंद की मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ काफी नजदीकियां हैं। सुक्खू को प्रदेश की राजनीति में आगे बढ़ाने में आनंद शर्मा की अहम भूमिका मानी जाती है। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को कांगड़ा संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow