रोहडू में घटित हुई अमानवीय और असंवेदनहीन घटना , मूकदर्शक बनी बैठी है सरकार : डा. बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि यहां वर्तमान कांग्रेस सरकार पूर्णरूपेण संवेदनहीन सरकार बन चुकी है। चंबा के सलूणी में एक भयानक हत्या हुई

Aug 5, 2023 - 19:52
 0  270
रोहडू में घटित हुई अमानवीय और असंवेदनहीन घटना , मूकदर्शक बनी बैठी है सरकार : डा. बिंदल

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  05-08-2023
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि यहां वर्तमान कांग्रेस सरकार पूर्णरूपेण संवेदनहीन सरकार बन चुकी है। चंबा के सलूणी में एक भयानक हत्या हुई । जनमानस उस हत्या के विरोध में खड़ा हुआ। चम्बा जिला में भय का महौल , अशंका का महौल व्याप्त रहा, परन्तु सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार ने संवेदनहीनता दिखाते हुए मुख्यमंत्री जी ने प्रभावित परिवार में जाने की जहमत तक नहीं उठाई। भाजपा ने कहा कि जहां प्रदेश में हत्याओं व बलात्कार जैसी अमानवीय कृत्यों का दौर चल रहा है वहीं शिमला जिला के रोहड़ू में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 
 
 
एक 12-15 साल के निर्धन अभावग्रस्त बालक को सरेबाजार नंगा किया जाता है। निर्मम पिटाई की जाती है, जलालत यहीं नहीं रूकती उस अबोध बालक की आँखों में लाल मिर्च डालकर उसे अन्धा करने का प्रयास होता है। एक बालक जिसकी माँ कुछ दिन पहले ही बीमारी से दम तोड़ देती है, पिता छोटी-मोटी दिहाड़ी लगाकर जिन्दगी चलाता है उसके साथ पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे भरे बाजार यह कुकृत्य होता है और सरकार मामले पर पर्दा डालने में जुट जाती है। 
 
 
30-31 जुलाई की घटना और जब इसका वीडियो वायरल होता है अखबारों में खबरें लगती है उसके बाद पुलिस मामले को रफा दफा करने के लिए कोशिश कर देती है, वीडियो बनाने वालों को पुलिस थाने बुलाती है। भाजपा ने सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार से सवाल किया कि क्या यही व्यवस्था परिवर्तन है। जहां गरीब के बच्चे की आंख फोड़ने का प्रयास होता है और कोई पूछने वाला नहीं है , क्योंकि वह मजदूर का बच्चा है। 
 
 
इसलिए उसके साथ कुछ भी अन्याय, कुछ भी शोषण हो सकता है यह पूरी तरह निंदनीय है। भाजपा उस बच्चे की सुरक्षा उसके स्वास्थ्य की देखरेख उनके परिवार की चिंता करने के लिए सरकार को कहते हुए यह बताना चाहती है कि प्रभावशाली लोग सत्ता के करीबी लोग उस बालक के पिता के साथ कुछ भी अन्याय कर सकते है जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेवारी सरकार की होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow