सीएम सुखविंदर सिंह सूक्खू ने इनरव्हील क्लब की रैली को झंडी दिखाकर किया रवाना 

इनर व्हील क्लब की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शिमला से महिलाए दिल्ली के लिए रवाना हुई. इस रैली का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने किया

Jan 9, 2024 - 14:04
Jan 9, 2024 - 14:10
 0  3
सीएम सुखविंदर सिंह सूक्खू ने इनरव्हील क्लब की रैली को झंडी दिखाकर किया रवाना 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     09-01-20244

इनर व्हील क्लब की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शिमला से महिलाए दिल्ली के लिए रवाना हुई. इस रैली का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने किया। उन्होंने  कहा कि आज के समाज में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और वही समाज उन्नति करता है। जिसमें महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ती है । 

इनर व्हील क्लब की जिला अध्यक्ष सीमा कपूर ने बताया कि क्लब के स्थापना की 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शिमला से दिल्ली की ओर महिलाओं की रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 13 महिलाएं शामिल हो रही है। इसके अलावा शिमला से दिल्ली के सफर में विभिन्न स्थानों पर क्लब के सदस्य महिलाओं की श्रेणी में शामिल होंगे। 

इनरव्हील क्लब 103 देश में संचालित किया जाता है और भारत के 27 जिलों में यह कार्य कर रहा है। सीमा कपूर के अनुसार महिलाओं की यह कार्यालय का आयोजन का उद्देश्य यह दर्शाना है कि आज की महिलाये इतनी सशक्त है कि वे स्वयं कहीं भी भ्रमण कर सकती है । 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow