पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी की अगुवाई में प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा ने नाहन में निकाली रोष रैली.....

सिरमौर जिला मुख्यालय में नाहन में आज प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और सड़कों पर उतरे। पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी की अगुवाई में निकाली गई रोष रैली में सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

Dec 11, 2023 - 13:46
Dec 11, 2023 - 13:54
 0  102
पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी की अगुवाई में प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा ने नाहन में निकाली रोष रैली.....

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     11-12-2023

सिरमौर जिला मुख्यालय में नाहन में आज प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और सड़कों पर उतरे। पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी की अगुवाई में निकाली गई रोष रैली में सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंदू आश्रम से रोष रैली शुरू की जो शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए ऐतिहासिक बड़ा चौक पहुंची और यहां भाजपा नेताओं द्वारा जन संबोधन किया गया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री व पाँवटा साहिब से विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि सरकार के खिलाफ हिमाचल प्रदेश की जनता में एक साल के कार्यकाल को लेकर रोष है और सरकार जश्न मनाने में जुटी हुई है। उन्होंने सरकार के 1 साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताते हुए कहा कि जनता से किया हुआ कोई भी वायदा प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरा नहीं कर पाई है। 

पूर्व मंत्री ने कहा कि चुनावी समय में कांग्रेस के नेता ने बड़ी-बड़ी गारन्टीया प्रदेश  की जनता को दी थी मगर अब उन गारंटीयों से सरकार भागती नजर आ रही है 10 गारंटियों में से एक भी गारंटी सरकार पूरी नही कर पाई है।

सुखराम चौधरी ने यह भी कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा आ गई है ओर सरकार बदले की भावना के साथ काम कर रही । उन्होंने कहा कि इस सरकार के महिलाओ को 1500 रूपए देने के वायदा और किसानों से किए वायदे भी झूठे साबित हुए। 

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार ने 12 महीने के कार्यकाल में 12 हजार करोड़ का कर्ज लिया है जबकि पूर्व सरकार पर कर्ज लेने को लेकर लगातार कांग्रेस के नेता आरोप लगाते रहते थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow