शिक्षा के अलावा खेल तथा अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लें विधार्थी : अनुराग ठाकुर

विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों तथा अन्य गतिविधियों में भी ज्यादा से ज्यादा भाग लें ताकि भविष्य में पढ़ाई पूरी करने के उपरांत जिस भी क्षेत्र को करियर के रूप में चुनें उसमें बेहतर करते हुए देश के अच्छे नागरिक बन सकें

Dec 11, 2023 - 13:40
 0  4
शिक्षा के अलावा खेल तथा अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लें विधार्थी :  अनुराग ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना     11-12-2023

विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों तथा अन्य गतिविधियों में भी ज्यादा से ज्यादा भाग लें ताकि भविष्य में पढ़ाई पूरी करने के उपरांत जिस भी क्षेत्र को करियर के रूप में चुनें उसमें बेहतर करते हुए देश के अच्छे नागरिक बन सकें। यह विचार केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने वशिष्ठ पब्लिक स्कूल बहडाला में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। 

उन्होंने कहा कि शिक्षा के अलावा संस्कार, स्किल तथा फिटनेस का जीवन में अत्यंत महत्व है तथा इसके लिए विद्यालय के अलावा अध्यापकों व अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वशिष्ठ पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है तथा यहां से पढ़े हुए विद्यार्थी आज देश के अनेक हिस्सों में जाकर देश की सेवा कर रहे हैं। 

केंद्रीय मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूल के 11 बच्चों को गोल्ड मेडल और 5 बच्चों को सिल्वर मेडल से नवाजा गया। गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले शुभम दड़ोच का दाखिला एम.बी.बी.एस एम्स ऋषिकेश में, सक्षम वशिष्ट का दाखिला एम.बी.बी.एस आई.जी.एम.सी. शिमला, साक्षी ठाकुर का दाखिला एम.बी.बी.एस आई,.जी.एम.सी. शिमला, पारस वशिष्ट का दाखिला एम.बी.बी.एस जी. एम .सी टांडा, हेमंत कुमार एम.बी.बी.एस.जी.एम.सी. चंबा, अंजना का दाखिला एम.बी.बी.एस जी.एम.सी. नलवाड़ी, पल्किन बरमानी बी.टेक पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) चंडीगढ़, अंशुमान सिंह कपूर, साईना सैनी, जतिन कंवर और आर्यन ठाकुर का दाखिला बी.टेक एन.आई.टी. हमीरपुर में हुआ। 

सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले गौरी सोनी एम.बी.बी.एस जे.एस.एस मेडिकल कॉलेज मसूर, ईशा शर्मा बी.ए.एम.एस. पपरोला, तानिश राणा बी.डी.एस. जी.एम.सी सुंदर नगर, पार्थ शर्मा बी.टेक जी.ई.सी. सुंदर नगर तथा अंशु का दाखिला बी.टेक डीक्रस्ट मुरथल में हुआ। 

इस अवसर पर ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, जिला परिषद के उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, वशिष्ठ पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सतपाल वशिष्ठ, निदेशक अनुज वशिष्ठ व प्रधानाचार्य दीपक कौशल, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow