सुखविंदर सुक्खू ने किया देश दिनेश मीडिया के वार्षिक कैलेंडर-2024 का विमोचन 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपने सरकारी आवास ओक ओवर में देश दिनेश मीडिया के वर्ष 2024 के कैलेंडर का विमोचन किया। उन्होंने देश दिनेश मीडिया को तीसरी वर्षगांठ पर बधाई भी दी और भविष्य में भी जनता की समस्या सरकार तक और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने की बात कही

Jan 17, 2024 - 18:59
 0  15
सुखविंदर सुक्खू ने किया देश दिनेश मीडिया के वार्षिक कैलेंडर-2024 का विमोचन 
 यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  17-01-2024
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपने सरकारी आवास ओक ओवर में देश दिनेश मीडिया के वर्ष 2024 के कैलेंडर का विमोचन किया। उन्होंने देश दिनेश मीडिया को तीसरी वर्षगांठ पर बधाई भी दी और भविष्य में भी जनता की समस्या सरकार तक और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने की बात कही। 
इससे पहले संपादक दिनेश पुंडीर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हे सम्मानित किया। गोर हो कि देश दिनेश मीडिया ने तीन वर्ष पूरा होने पर तृतीय वर्षगांठ पर श्री रेणुका जी स्थित भगवान परशुराम मंदिर की फोटो वाला कैलेंडर जारी किया है, जिसका विमोचन मुख्यमंत्री ने ओक ओवर में किया। 
इसके साथ ही देश दिनेश मीडिया के संपादक दिनेश पुंडीर ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में भी अंशदान किया। उन्होंने सीएम सुक्खू को 31 हजार रुपये का चेक भेंट कर सुख आश्रय योजना की सराहना की। इस योजना से बेसहारा बच्चों को बड़ा सहारा मिला है और ऐसे बच्चों का भविष्य संवरेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow