सोनिया गांधी के संग शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा , कुछ दिनों तक रुकेगी छराबड़ा 

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला पहुंची हैं। मंगलवार को शिमला पहुंची सोनिया व प्रियंका गांधी छराबड़ा रुकी

Sep 26, 2023 - 19:42
 0  29
सोनिया गांधी के संग शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा , कुछ दिनों तक रुकेगी छराबड़ा 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  26-09-2023

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला पहुंची हैं। मंगलवार को शिमला पहुंची सोनिया व प्रियंका गांधी छराबड़ा रुकी हैं। 

गौर हो कि राजधानी शिमला से सटे छराबड़ा में प्रियंका का अपना घर है। प्रियंका अक्सर यहां आती रहती हैं। इसके अलावा सोनिया व राहुल गांधी भी कई बार यहां पहुंचे हैं। 

प्रियंका विधानसभा चुनाव के दौरान भी छराबड़ा स्थित अपने घर में काफी समय तक रुकी थीं। हाल ही में राज्य में आई आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के दौरान भी वह शिमला पहुंची थीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow