सोमवार से काम पर लौटेंगे जिला परिषद कर्मचारी , 22 दिनों बाद समाप्त हुई कर्मियों की हड़ताल

आखिरकार हिमाचल प्रदेश सरकार ने जिला परिषद कर्मचारी की मांगों को मान लिया है। शनिवार को जिला परिषद कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिला। इस दौरान पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि जिला परिषद कर्मचारियों की मांगों को प्राथमिकता आधार पर मान लिया जायेगा

Oct 21, 2023 - 21:03
 0  196
सोमवार से काम पर लौटेंगे जिला परिषद कर्मचारी , 22 दिनों बाद समाप्त हुई कर्मियों की हड़ताल
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  21-10-2023
आखिरकार हिमाचल प्रदेश सरकार ने जिला परिषद कर्मचारी की मांगों को मान लिया है। शनिवार को जिला परिषद कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिला। इस दौरान पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि जिला परिषद कर्मचारियों की मांगों को प्राथमिकता आधार पर मान लिया जायेगा। जिला परिषद कैडर कर्मचारियों को शीघ्र ही पंचायती राज विभाग में विलय किया जाएगा। 
साथ ही कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग का लाभ पर भी विचार किया जाएगा। कर्मचारियों ने बताया कि जिला परिषद कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिला। अनिरुद्ध सिंह ने आश्वस्त किया कि हड़ताल समाप्त कर सोमवार को सभी कर्मचारी काम पर लौट जाए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कर्मचारियों की मांगों को मान लिया जाएगा। पंचायती राज मंत्री ने कहा कि वह स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर जिला परिषद कर्मचारी की मांगों को पूरा करने के लिए बात करेंगे। 
उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को बर्खास्तगी पत्र जारी किए गए हैं वह भी सोमवार को ज्वाइन कर लेंगे। उनके टर्मिनेशन टर्मिनेशन लेटर को भी वापस लिया जाएगा। गौर हो कि हिमाचल प्रदेश में पिछले 22 दिनों से जिला परिषद कर्मचारी हड़ताल पर चले हुए हैं जिसके चलते हिमाचल प्रदेश में मनरेगा समेत तमाम ग्रामीण विकास विभाग के काम लटक गए हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow