सोलन-परवाणू में बागवानों को मिल रहे उचित दाम , दोनों मंडियों सेब की 8.45 लाख पेटियां दाम

एपीएमसी सोलन के अंतर्गत सेब की दोनों मंडियों परवाणू और सोलन में सेब की एराइवल बढ़ गई है। दोनों मंडियों में अब तक 8 लाख 45 हजार 244 सेब की पेटियां पहुंच चुकी हैं। परमाणु मंडी में सोलन मंडी से अधिक सेब की पेटियां पहुंच चुकी हैं। परमाणु मंडी में 4 लाख 68 हजार 636 पेटियां पहुंची

Aug 25, 2023 - 10:26
 0  72
सोलन-परवाणू में बागवानों को मिल रहे उचित दाम , दोनों मंडियों सेब की 8.45 लाख पेटियां दाम

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  25-08-2023

एपीएमसी सोलन के अंतर्गत सेब की दोनों मंडियों परवाणू और सोलन में सेब की एराइवल बढ़ गई है। दोनों मंडियों में अब तक 8 लाख 45 हजार 244 सेब की पेटियां पहुंच चुकी हैं। परमाणु मंडी में सोलन मंडी से अधिक सेब की पेटियां पहुंच चुकी हैं। परमाणु मंडी में 4 लाख 68 हजार 636 पेटियां पहुंची हैं, जबकि सोलन मंडी में 3 लाख 76 हजार 608 पेटियां पहुंची हैं। दोनों मंडियों में बागवानों को सेब के दाम भी बेहतर मिल रहे हैं। 
गुरुवार को सेब के दामों पर नजर दौड़ाई जाए, तो सोलन सेब मंडी में न्यूनतम दर 26 रुपए प्रति किलो रही, जबकि अधिकतम मूल्य दर 119 रुपए प्रति किलो रही। इसी प्रकार परमाणु मंडी में न्यूनतम दर सोलन मंडी से छह रुपए प्रति किलो कम दर्ज की गई, जबकि अधिकतम दर एक रुपया अधिक रही। परमाणु मंडी में न्यूनतम दर 20 रुपए प्रति किलो, जबकि अधिकतम दर 120 रुपए प्रति किलो रही। हालांकि बागबानों की मानें, तो इस बार मौसम अनुकूल न रहने के कारण सेब की पैदावार पिछले साल की तुलना में काफी कम है। 
लेकिन बावजूद इसके एपीएमसी सोलन के अंतर्गत उपरोक्त दोनों मंडियों में 40 लाख से ऊपर सेब की पेटियां पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में 1.25 लाख हेक्टेयर भूमि पर सेब के बागान हैं, जिनसे प्रति वर्ष करीब चार हजार करोड़ सेब की पेटियों का उत्पादन संभव है और करीब छह हजार करोड़ रुपए का सेब का कारोबार की संभावनाएं रहती हैं, लेकिन इतने बड़े पैमाने पर कारोबार तभी संभव है, जब गुणवत्ता भरी पैदावार हो।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow