हमारी सभ्यता और संस्कृति को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं मेले और त्यौहार : अनिरुद्ध सिंह

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि मेले हमारी सभ्यता, संस्कृति को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाते है। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का साधन होते हैं, बल्कि हमारी परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित करते हैं। मेलों में पारंपरिक कलाएं, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन होता है, जो हमारी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने में मदद करता है

Nov 5, 2025 - 10:08
 0  19
हमारी सभ्यता और संस्कृति को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं मेले और त्यौहार : अनिरुद्ध सिंह
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  05-11-2025
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि मेले हमारी सभ्यता, संस्कृति को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाते है। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का साधन होते हैं, बल्कि हमारी परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित करते हैं। मेलों में पारंपरिक कलाएं, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन होता है, जो हमारी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने में मदद करता है। 
साथ ही, मेलों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल गतिविधियां हमारी संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम होती हैं। इस तरह, मेले हमारी सभ्यता और संस्कृति को सहेजने और संजोने का एक महत्वपूर्ण साधन हैं। अनिरुद्ध सिंह आज कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भौंट के गांव टूड में पारंपरिक पाटी मेला में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इस दौरान सीनियर कबड्डी, जूनियर कबड्डी और ठोडा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ठोडा सैकड़ों वर्षों पुराना खेल है जोकि आज विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुका है। लेकिन कई क्षेत्रों में युवा पीढ़ी इस खेल को जीवित रखे हुए है। 
मुख्यातिथि ने कहा कि गांव तक आने वाली सड़क को पक्का किया जाएगा जिसके लिए स्थानीय लोग सड़क के लिए जमीन की गिफ्ट डीड तुरंत करवाए। उन्होंने कहा कि मंदिर में रसोई घर बनाया जाएगा जिसके लिए शीघ्र एस्टीमेट तैयार करवाया जाएगा। इस पंचायत में तीन लाख रुपए की लागत से एक मंजिला सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पंचायत में नया पंचायत घर बनना प्रस्तावित है जिसकी एफआरए स्वीकृति दो हफ्ते के भीतर प्राप्त हो जाएगी। मार्च 2026 से पहले पंचायत घर निर्माण का टेंडर लग जाएगा और दिसंबर 2026 तक नया पंचायत घर बन कर तैयार हो जाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow