हाटी समुदाय का हक छीन रही कांग्रेस सरकार , एसटी मोर्चा राज्य अध्यक्ष अनिल ढकोग ने लगाए आरोप 

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल ढकोग ने संगड़ाह में मोर्चा की मंडल इकाई की बैठक ली। बैठक में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिगटा , सिरमौर जिला इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर , मीडिया प्रभारी गगन ठाकुर व रेणुकाजी मंडल इकाई के अध्यक्ष रणजीत चौहान आदि ने पीएम मोदी द्वारा जनजाति वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं

Feb 9, 2024 - 20:20
 0  18
हाटी समुदाय का हक छीन रही कांग्रेस सरकार , एसटी मोर्चा राज्य अध्यक्ष अनिल ढकोग ने लगाए आरोप 
यंगवार्ता न्यूज़ - हरिपुरधार  09-02-2024
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल ढकोग ने संगड़ाह में मोर्चा की मंडल इकाई की बैठक ली। बैठक में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिगटा , सिरमौर जिला इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर , मीडिया प्रभारी गगन ठाकुर व रेणुकाजी मंडल इकाई के अध्यक्ष रणजीत चौहान आदि ने पीएम मोदी द्वारा जनजाति वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं, लोकसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने व सम्मेलन आयोजित करने जैसे विषयों पर अपनी बात रखी। 
उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार के शासनकाल में पहली बार अनुसूचित जनजाति की महिला देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर आसीन हुई। एसटी सेल  के राज्य अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने जहां हाटी समुदाय की 55 साल पुरानी एसटी की मांग पूरा कर वादा निभाया , वहीं प्रदेश की कांग्रेस अथवा सुक्खू ने सत्ता संभालने से अब तक गिरिपार वासियों को मिलने वाले अनुसूचित जनजाति वर्ग के फायदे में अड़ंगा लगाने की पुरजोर कोशिश की है। 
ढकोग ने कहा कि प्रदेश व देश में दशकों तक राज करने वाली कांग्रेस चाहती तो गिरिपार को बरसों पहले जनजातीय दर्जा मिल गया होता। उन्होंने कहा कि, मांग पूरा होता देख पहले जहां कांग्रेस नेताओं ने गिरिपार में जातिवाद की खाई पैदा करने की कोशिश की , वहीं प्रदेश में सत्ता मिलने के बाद अलग-अलग दांव-पेंच लड़ाकर हाटी जनजाति के संवैधानिक हक छीनने की कोशिश की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow