हादसा : गर्डर लांचिंग मशीन के गिरने से 16 लोगों की मौत, 3 घायल

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के शाहपुर के पास मंगलवार सुबह एक गर्डर लांचिंग मशीन के गिरने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल

Aug 1, 2023 - 16:33
 0  63
हादसा : गर्डर लांचिंग मशीन के गिरने से 16 लोगों की मौत, 3 घायल

न्यूज़ एजेंसी - मुंबई     01-08-2023

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के शाहपुर के पास मंगलवार सुबह एक गर्डर लांचिंग मशीन के गिरने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह घटना मंगलवार तडक़े शाहपुर तहसील के सरलांबे गांव के पास हुई। हादसे के समय एक पुल के लिए गर्डर लांचिंग का काम चल रहा था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मशीन का इस्तेमाल 701 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे फेज तीन के निर्माणाधीन पुल के लिए किया जा रहा था। आशंका है कि अन्य छह मजदूर और इंजीनियर मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। 

इसमें वे लोग शामिल नहीं हैं, जिन्हें चोटें आई हैं और जिनका शाहपुर के एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दो टीमें राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि अब तक 16 शव निकाले जा चुके हैं और तीन लोग घायल हुए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow