हिमाचल निर्माता डॉ.यशवंत सिंह परमार की 117वीं जयंती पर सिरमौर कल्याण मंच ने एकत्रित किया रक्त

सिरमौर कल्याण मंच सोलन ने शुक्रवार को हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व.डॉ.यशवंत सिंह परमार की 117वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मना

Aug 4, 2023 - 19:54
 0  12
हिमाचल निर्माता डॉ.यशवंत सिंह परमार की 117वीं जयंती पर सिरमौर कल्याण मंच ने एकत्रित किया रक्त
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  04-08-2023
सिरमौर कल्याण मंच सोलन ने शुक्रवार को हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व.डॉ.यशवंत सिंह परमार की 117वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। सर्वप्रथम मंच के सदस्यों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने मालरोड़ स्थित चिल्ड्रन पार्क में स्थापित हिमाचल निर्माता डॉ.यशवंत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगर निगम सोलन की महापौर पूनम ग्रोवर ने  मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। जबकि निगम के उप महापौर राजीव कौड़ा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। सिरमौर कल्याण मंच सोलन के अध्यक्ष बलदेव चौहान की देखरेख में सभी ने हिमाचल निर्माता डॉ.यशवंत सिंह को चिल्ड्रन पार्क में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 
 
 
कुछ देर के लिए सोलन का चिल्ड्रन पार्क डॉ.वाईएस परमार अमर रहे के नारों से गुंजायमान होता रहा। तदोपरांत मंच की ओर से नगर निगम के सभागार में विचार गोष्ठी एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सिरमौर कल्याण मंच की तरफ से इस डा.परमार जयंती पर 22वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर को आरएनवी प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली के एमडी रवि मदान द्वारा  प्रायोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में एमडी रवि मदान ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। जबकि ऑप्टिमाइज मीडिया गुड़गांव के एमडी एचआर विपिन वशिष्ठ ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 
 
 
प्रयोजकों की ओर से सभी रक्तदाताओं को एक किलो देसी घी का डिब्बा सप्रेम भेंट किया। इस मौके पर डा.एसएस परमार की तरफ से सभी रक्तदाताओं को सप्रेम बैग भेंट किए। डा.वाईएस परमार जयंती पर 60 यूनिट खून दान किया गया।क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की ब्लड बैंक टीम ने रक्तदान के इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सराहनीय भूमिका निभाई है। कार्यक्रम के तीसरे सत्र में नगर निगम सोलन के सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। 
 
 
जबकि डॉ.वाईएस परमार के पोते एवं जिला सिरमौर कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद परमार विचार  गोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। स्व.डा. वाईएस परमार के  पड़पौत्र यशस्वी सिंह परमार भी मौजूद रहे। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी रमेश शर्मा, सिरमौर कल्याण मंच के अध्यक्ष बलदेव चौहान,उपाध्यक्ष पदम पुंडीर,महासचिव राम गोपाल शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप ममगई,वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कंवर,डा.एसएस परमार,पदम पुंडीर,विनय भगनाल , यशपाल कपूर,दर्शन सिंह फौजी,अक्षय चौहान,जयचंद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय निवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow