हिमाचल प्रदेश की खुलकर मदद कर रही केंद्र सरकार : अनुराग ठाकुर 

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि इंडिया गठबंधन में सभी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। विरोधियों को अभी तक भी विश्वास नहीं हो पा रहा है कि राम मंदिर बनकर भी तैयार हो गया

Jan 8, 2024 - 12:27
 0  23
हिमाचल प्रदेश की खुलकर मदद कर रही केंद्र सरकार : अनुराग ठाकुर 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     08-01-2024

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि इंडिया गठबंधन में सभी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। विरोधियों को अभी तक भी विश्वास नहीं हो पा रहा है कि राम मंदिर बनकर भी तैयार हो गया है।  जिसकी कभी कल्पना नहीं की थी। उस धारा 370 को भी मोदी सरकार ने समाप्त कर दिया है। 

केंद्र हिमाचल सरकार की खुलकर मदद कर रहा है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार प्रदेश सरकार की खुलकर मदद कर रही है लेकिन फिर भी यह कहना कि केंद्र के आपदा को लेकर कोई मदद नहीं मिल रही है यह समझ से परे है। अनुराग ठाकुर ने रविवार को धर्मपुर विस क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व की अर्थव्यवस्था में पांचवीं शक्ति के रूप में उभरा और तीसरी पारी में तीसरी शक्ति के रूप में उभरेगा।  जहां पहले घोटाले ही घोटाले नजर आते थे, आज स्वच्छ भारत विकसित भारत बनकर उभरा है। 

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारतवर्ष की छवि विश्व ने देखी है और सभी देश भारतवर्ष से दोस्ती करना चाहते हैं। यह सब प्रधानमंत्री की स्वच्छ छवि का ही नतीजा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow