हिमाचल प्रदेश देशभर में सर्वश्रेष्ठ बागवानी राज्य पुरस्कार से सम्मानित

प्रदेश की ओर से यह पुरस्कार बागवानी सचिव सी. पॉलरासु ने प्राप्त किया। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने सर्वश्रेष्ठ बागवानी राज्य का पुरस्कार प्राप्त होने पर राज्य के किसानों और बागवानों को बधाई

Dec 22, 2023 - 19:33
 0  13
हिमाचल प्रदेश देशभर में सर्वश्रेष्ठ बागवानी राज्य पुरस्कार से सम्मानित

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला      22-12-2023

हिमाचल प्रदेश को देशभर में सर्वश्रेष्ठ बागवानी राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रदेश को यह पुरस्कार एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 14वें एग्रीकल्चर लीडरशिप कॉनक्लेव-2023 के अवसर पर प्रदान किया। 

प्रदेश की ओर से यह पुरस्कार बागवानी सचिव सी. पॉलरासु ने प्राप्त किया। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने सर्वश्रेष्ठ बागवानी राज्य का पुरस्कार प्राप्त होने पर राज्य के किसानों और बागवानों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार बागवानी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के सशक्त नेतृत्व में राज्य में उच्च घनत्व बागवानी पर विशेष बल दिया जा रहा है। प्रदेश में कम बागवानी वाले क्षेत्रों में बागवानी के विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। इससे युवाओं को स्वरोज़गार के अवसर सृजित करने के साथ-साथ क्षेत्र की बागवानी भी सुदृढ़ हो रही है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow