हिमाचल प्रदेश में 3 एचएस अधिकारियों के तबादले, अधिसूचना जारी

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने वीरवार को तीन प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए। बदले गए तीनों अधिकारी एचएएस हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से अधिसूचना जारी

Dec 27, 2023 - 20:54
 0  256
हिमाचल प्रदेश में 3 एचएस अधिकारियों के तबादले, अधिसूचना जारी

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     27-12-2023

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने वीरवार को तीन प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए। बदले गए तीनों अधिकारी एचएएस हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। 

इसके मुताबिक अतिरिक्त आयुक्त परिवहन नरेश ठाकुर को सचिव प्रदेश परिवहन प्राधिकरण कम अतिरिक्त आयुक्त परिवहन लगाया गया है। इसी तरह संयुक्त सचिव स्टेट कमीशन फॉर बैकवर्ड क्लासेज शिमला सूरी दास नेगी को अतिरिक्त आयुक्त परिवहन (लीड एजेंसी/रोड सेफटी) नियुक्त किया गया है। 

सचिव आशीष कोहली का प्रदेश परिवहन प्राधिकरण कम अतिरिक्त आयुक्त परिवहन के पद से बदलकर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा लगाया है। अभी उनके पास प्रारंभिक शिक्षा का अतिरिक्त कार्यभार था। अधिसूचना के अनुसार राज्य सरकार ने राज्य विद्युत नियामक आयोग की सचिव छवि नैंटा को संयुक्त सचिव स्टेट कमीशन फॉर बैकवर्ड क्लासेज का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow