हिमाचल प्रदेश में आज से बारिश-बर्फबारी की संभावना 

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए शनिवार से सोमवार तक बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान

Apr 13, 2024 - 16:03
 0  10
हिमाचल प्रदेश में आज से बारिश-बर्फबारी की संभावना 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    13-04-2024

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए शनिवार से सोमवार तक बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने की संभावना है। 

18 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं। राजधानीसहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली। शुक्रवार के लिए जारी बारिश, बर्फबारी का यलो अलर्ट बेअसर ही रहा। शिमला में शाम के समय हल्के बादल छाए लेकिन मौसम में गर्माहट बनी हुई है। 

वीरवार रात को चंबा, भरमौर, डलहौजी, रेणुकाजी, सराहन, कसौल, मनाली, रामपुर, सांगला और कल्पा में बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 13 से 15 अप्रैल तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति सहित शिमला, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। अन्य जिलों में बारिश के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और अंधड़ चलने का पूर्वानुमान है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow