छह महीने बाद खुले चूड़ेश्वर धाम के कपाट, सैकड़ो श्रद्धालुओं ने नवाया शीश 

आखिरकार छह महीने के पश्चात जिला सिरमौर के लाखों लोगों की आस्था का मुख्य केंद्र चूड़ेश्वर महाराज के कपाट शनिवार को बैसाखी माह की संक्रांति के दिन खुल गए। इस मौके पर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने चूड़ेश्वर महाराज के दर पर शीश नवाया

Apr 13, 2024 - 17:01
 0  13
छह महीने बाद खुले चूड़ेश्वर धाम के कपाट, सैकड़ो श्रद्धालुओं ने नवाया शीश 

यंगवार्ता न्यूज़ - हरिपुरधार    13-04-2024

आखिरकार छह महीने के पश्चात जिला सिरमौर के लाखों लोगों की आस्था का मुख्य केंद्र चूड़ेश्वर महाराज के कपाट शनिवार को बैसाखी माह की संक्रांति के दिन खुल गए। इस मौके पर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने चूड़ेश्वर महाराज के दर पर शीश नवाया। वही आज से चूड़धार की धार्मिक यात्रा भी आरंभ हो गई। 

गौर हो कि जिला सिरमौर की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला में चूड़ेश्वर महाराज मंदिर के कपाट नवंबर के शुरू में ही आम लोगों के लिए बंद हो जाते हैं और 6 माह के पश्चात वैशाख माह के संक्रांति को चूड़ेश्वर  धाम के कपाट खुल जाते हैं। बता दें कि अक्टूबर के अंत में और नवंबर के आरंभ में ही चूड़धार में हिमपात होना शुरू हो जाता है। 

जिसके चलते भारी बर्फबारी के कारण प्रशासन द्वारा चूड़धार की यात्रा पर पूर्ण पाबंदी लगा दी जाती है। भले ही प्रशासन द्वारा नवंबर महीने के बाद यात्रियों के आवागमन पर प्रशासनिक तौर पर पाबंदी लगा दी जाती है , बावजूद इसके भी श्रद्धालु अपने आराध्य देव के दर्शन को पहुंच जाते हैं। 

गौर हो कि शनिवार को चूड़ेश्वर धाम के कपाट खुले इसके साथ ही चूड़धार की धार्मिक यात्रा भी आरंभ हो गई। वहीं आज नोहराधार , हरिपुरधार और सराहां से भारी संख्या में श्रद्धालु और धार्मिक पर्यटक चूड़ेश्वर के लिए रवाना हुए। 

श्रद्धालुओं का कहना है कि चूड़धार हिमाचल प्रदेश के रमणीक स्थलों में से एक है। वहीं लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र आराध्य देव शिरगुल महाराज के दर्शन को श्रद्धालु लालायित रहते हैं। नवरात्र के अवसर पर आज वैशाख माह की संक्रांति के दिन चूड़धार में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow