हिमाचल में मानसिक स्वास्थ्य नीति को सख्ती से किया जाएगा लागू  : डॉ शांडिल

Feb 24, 2024 - 13:26
 0  6
हिमाचल में मानसिक स्वास्थ्य नीति को सख्ती से किया जाएगा लागू  : डॉ शांडिल

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     25-02-2024

स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मानसिक स्वास्थ्य नीति को सख्ती से लागू किया जाएगा। अस्पतालों में मनोरोग के मामले सामने आ रहे हैं। रोगियों की काउंसलिंग के लिए आधारभूत ढांचे को विकसित किया जाएगा। 

ब्लॉक स्तर के अस्पतालों में मनोरोग चिकित्सकों की तैनाती होगी और प्रदेश में आवश्यक दवाओं की सूची में मानसिक रोग की दवाइयों को भी शामिल किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में 6 फीसदी जनसंख्या मानसिक रोग से ग्रसित है। उन्होंने हिमाचल में आदर्श नशा निवारण केंद्र खोलने की बात कही।

स्वास्थ्य मंत्री शांडिल ने यह जानकारी राज्य विधानसभा में विधायक भवानी सिंह पठानिया की ओर से लाए गए मनोरोग संबंधी गैर सरकारी संकल्प प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान दी। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग को एक विषय बनाने की जरूरत है। लोगों को इस बारे में जागरूक करने के लिए कार्यक्रम होने चाहिए। 

अस्पतालों में मनोचिकित्सकों के पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चे स्कूल जाते हैं और जब तक वापस न लौटें, तब तक माता-पिता पर दबाव रहता है। उन्होंने कहा कि आत्महत्या के मामले चिंताजनक हैं। टांडा मेडिकल कॉलेज में मानसिक रोगों के अस्पताल को और मजबूत करने जरूरत है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow