हिमाचल में वन्य जीव तस्करी गिरोह मामले में 4 को भेजा न्यायिक हिरासत में 

वन मंडल डलहौजी के अंतर्गत गत 27 मई को गिरफ्तार अपराधियों को रिमांड व जांच पूरी होते ही चंबा जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

Jun 2, 2024 - 21:43
 0  32
हिमाचल में वन्य जीव तस्करी गिरोह मामले में 4 को भेजा न्यायिक हिरासत में 

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा    02-06-2024

वन मंडल डलहौजी के अंतर्गत गत 27 मई को गिरफ्तार अपराधियों को रिमांड व जांच पूरी होते ही चंबा जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह जानकारी डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन ने दी है। 

उन्होंने बताया कि 27 मई 2024 को डलहौजी शहर से 25 किलोमीटर दूर तुनु हटटी वन चेक-पोस्ट पर वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने चार लोगो को गिरफ्तार करके वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया था तथा उनसे भारी मात्रा में जंगली जानवरों के शरीर के अंग व दो जीवित सांप जब्त किए थे।

रजनीश महाजन ने बताया कि जब्त किए गए जानवरों में 25 सियार/गीदड़ सिंघी, मॉनिटर छिपकली के आठ हथजोड़ी, मॉनिटर छिपकली के 13 पंजे, चार सांप की खोपड़ी, आठ सांप की रीढ़ की हड्डी के टुकड़े, 11 शैल के कांटे और फ्लैप शेल कछुए का एक खोल शामिल थे। 

इसके अलावा, उनके कब्जे से सांप की खाल का एक डिब्बा, 40 सिवेट कैट के पंजे और दो जीवित सांप-एक स्पेकटेकलड कोबरा और एक इंडियन सैंड बोआ बरामद किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow