हिल्सक्वीन शिमला में वीकेंड पर सैलानियों का उमड़ा हुजूम, 50 फीसदी कमरे बुक 

हिल्सक्वीन शिमला में इस वीकेंड पर सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा। शनिवार के बाद रविवार को भी शहर सैलानियों से गुलजार रहा। रविवार को रिज मैदान और मालरोड पर पूरे दिन सैलानियों की चहल-पहल देखने को मिली

Sep 11, 2023 - 13:03
 0  5
हिल्सक्वीन शिमला में वीकेंड पर सैलानियों का उमड़ा हुजूम, 50 फीसदी कमरे बुक 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     11-09-2023

हिल्सक्वीन शिमला में इस वीकेंड पर सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा। शनिवार के बाद रविवार को भी शहर सैलानियों से गुलजार रहा। रविवार को रिज मैदान और मालरोड पर पूरे दिन सैलानियों की चहल-पहल देखने को मिली। विदेशों से आए सैलानी भी भारी संख्या में मालरोड की सैर करते नजर आए। 

इसके अलावा हिमाचल के साथ चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से भी सैलानियों ने शिमला का रुख किया। सैलानियों ने रिज मैदान पर घुड़सवारी और फोटोग्राफी का लुत्फ उठाया। खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में सैलानी लक्कड़ और लोअर बाजार पहुंचे। शिमला के अलावा साथ लगते पर्यटन स्थलों कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा में भी सैलानियों की भारी भीड़ रही। 

पिछले वीकेंड पर जहां होटलों के कमरे 25 से 30 फीसदी तक बुक रहे। वहीं इस वीकेंड यह संख्या बढ़कर 40 से 50 फीसदी पहुंच गई। पर्यटक कारोबारियों का कहना है कि सैलानियों की आमद बढ़ने से आपदा में कारोबार को हुए नुकसान की भरपाई होने की उम्मीद है। आने वाले वीकेंड पर भी सैलानियों की आमद जारी रहने की उम्मीद है। 

सर्कुलर रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट में भी सैलानियों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। अगस्त में लिफ्ट की स्थिति कोरोनाकाल के समान हो गई थी। सैलानियों की आमद घटने से बीच में कुछ दिनों के लिए बड़ी लिफ्ट का संचालन भी बंद कर दिया गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow