अंबेडकर विचारों को समर्पित भाजपा का सामाजिक न्याय अभियान",कांग्रेस ने किया अपमान : डॉ  बिंदल 

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को भाजपा सामाजिक न्याय अभियान",के रूप मना रही है और कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में आज शिमला में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित

Apr 12, 2025 - 16:10
 0  23
अंबेडकर विचारों को समर्पित भाजपा का सामाजिक न्याय अभियान",कांग्रेस ने किया अपमान : डॉ  बिंदल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    12-04-2025

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को भाजपा सामाजिक न्याय अभियान",के रूप मना रही है और कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में आज शिमला में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। 

बैठक में अम्बेडकर जयंती पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। इस मौके पर प्रदेश भाजपा महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि 13 अप्रैल को सायं सभी स्थानों पर बाबा साहब की प्रतिमाओं और चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन होगा, 14 अप्रैल की प्रातः श्रद्धांजलि स्वरूप माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि दी जाएगी। 

15 से 25 अप्रैल के मध्य प्रदेश के 17 जिलों में संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें डॉ. अंबेडकर जी के विचारों और योगदान पर चर्चा की जाएगी। वहीं इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर जी न केवल अनुसूचित वर्ग के नेता थे, बल्कि एक महान अर्थशास्त्री और आधुनिक भारत के संविधान निर्माता थे। 

उनके विचार और सिद्धांत आज भी देश की एकता और समरसता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश कांग्रेस पार्टी ने हमेशा डॉ. अंबेडकर जी को उपेक्षित किया, अपमानित किया और उनके योगदान को नकारने का प्रयास किया।डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर जी के विचारों को आत्मसात करते हुए भारतीय जनता पार्टी आज भी सामाजिक न्याय, समानता और समरसता की राह पर कार्य कर रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow