अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में कार चालक की मौत
प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं मंगला-जोत मार्ग पर भडियारोड के समीप शनिवार मध्यरात्रि करीबन डेढ़ बजे आई-20 कार दुर्घटनाग्रस्त गई। कार सड़क से 200 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौत
![अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में कार चालक की मौत](https://youngvarta.com/uploads/images/202406/image_870x_665c18f4c7a8c.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा 02-06-2024
प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं मंगला-जोत मार्ग पर भडियारोड के समीप शनिवार मध्यरात्रि करीबन डेढ़ बजे आई-20 कार दुर्घटनाग्रस्त गई। कार सड़क से 200 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई।
मृतक चालक की पहचान महिंदर पुत्र ज्ञान चंद निवासी सरु की रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को कार से निकाल कर मेडिकल कॉलेज चंबा में पहुंचाया। जहां चिकित्सीय टीम ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा।
घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि कार दुर्घटना में चालक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)