अरिहंत स्कूल के दो छात्रों का JEE Advance में शानदार प्रदर्शन 

अरिहंत अकादमी के दो छात्रों ने एक बार फिर परचम लहराया है। रविवार को घोषित JEE Advance 2024 का परिणाम में अकादमी के दो छात्रों क्षितिज चौहान (Rank 2496) व शिवम कौंडल (Rank 5246) का चयन IIT के लिए हुआ

Jun 10, 2024 - 20:32
 0  20
अरिहंत स्कूल के दो छात्रों का JEE Advance में शानदार प्रदर्शन 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    10-06-2024

अरिहंत अकादमी के दो छात्रों ने एक बार फिर परचम लहराया है। रविवार को घोषित JEE Advance 2024 का परिणाम में अकादमी के दो छात्रों क्षितिज चौहान (Rank 2496) व शिवम कौंडल (Rank 5246) का चयन IIT के लिए हुआ है। घोषित हुआ। 

दोनों छात्रों ने JEE Advance में अच्छे रैंक प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया है। स्कूल के दोनों छात्रों द्वारा बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया गया है, जिससे स्कूल प्रबंधन में खुशी की लहर है। 

मात्र 7 वर्ष की अवधि में अरिहंत अकादमी बुलंदियों की तरफ अग्रसर है। स्कूल प्रबंधन व प्रधानाचार्य दविंदर साहनी ने कहा कि यह बच्चों की निरंतर मेहनत का नतीजा है। स्कूल प्रबंधन भी छात्रों की उपलब्धि से गदगद है। 

स्कूल के अध्यक्ष अनिल जैन व महासचिव सचिन जैन के अलावा संस्थान की निर्देशिका रिजी गिवर्गिज ने छात्रों व अध्यापकों को शुभकामनाएं दी। इस वर्ष अरिहंत अकादमी नाहन के 16 में से 11 छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। 

संस्थान के 11 में से 10 बच्चों ने NEET 2024 की परीक्षा को भी उत्तीर्ण किया है। सचिन जैन ने कहा कि मात्र 7 वर्ष की अवधि में ही अरिहंत अकादमी के विद्यार्थियों को बड़े शहर की तर्ज पर कोचिंग की आधुनिक व्यवस्था उपलब्ध कराई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow