आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनवाड़ी सहायिकाओं के पदों के लिए साक्षात्कार 17 जुलाई को
समेकित बाल विकास परियोजना कण्डाघाट के अंतर्गत 02 पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा 09 पद आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 17 जुलाई, 2026 को प्रातः 11.00 बजे उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे
यंगवार्ता न्यूज सोलन 6 जुलाई, 2026 :
समेकित बाल विकास परियोजना कण्डाघाट के अंतर्गत 02 पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा 09 पद आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 17 जुलाई, 2026 को प्रातः 11.00 बजे उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी कण्डाघाट ने दी। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वृत्त चायल की ग्राम पंचायत हिन्नर के आंगनवाड़ी केन्द्र गौड़ा तथा आंगनवाड़ी वृत्त चायल की ग्राम पंचायत झाझा के आंगनवाड़ी केन्द्र झाझा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के एक-एक पद भरे जाएंगे।
उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वृत्त कण्डाघाट की नगर पंचायत कण्डाघाट के आंगनवाड़ी केन्द्र शापड़, आंगनवाड़ी वृत्त कण्डाघाट की ग्राम पंचायत क्वारग के आंगनवाड़ी केन्द्र क्वारग, आंगनवाड़ी वृत्त कण्डाघाट की ग्राम पंचायत क्वारग के आंगनवाड़ी केन्द्र सिल्हारी, आंगनवाड़ी वृत्त चायल की ग्राम पंचायत हिन्नर के आंगनवाड़ी केन्द्र डाहर, आंगनवाड़ी वृत्त चायल की ग्राम पंचायत नगाली के आंगनवाड़ी केन्द्र कानो, आंगनवाड़ी वृत्त चायल की ग्राम पंचायत हिन्नर के आंगनवाड़ी केन्द्र टकराना, आंगनवाड़ी वृत्त शारडाघाट की ग्राम पंचायत जधाणा के आंगनवाड़ी केन्द्र भैंच कुफटु, आंगनवाड़ी वृत्त सायरी की ग्राम पंचायत सायरी के आंगनवाड़ी केन्द्र हामणी तथा आंगनवाड़ी वृत्त वाकनाघाट की ग्राम पंचायत छावशा के आंगनवाड़ी केन्द्र छावशा में आंगनवाड़ी सहायिका के एक-एक पद भरे जाएंगे।
उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवार सादे कागज़ पर समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी कण्डाघाट के कार्यालय में 10 जुलाई सांय 05.00 बजे तक आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए वही महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती है जोकि सम्बन्धित आंगनवाड़ी केन्द्र के लाभान्वित क्षेत्र में प्रथम जनवरी, 2026 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से सम्बन्ध रखती हो।
उन्होंने कहा कि उपरोक्त पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनवाड़ी साहयिकाओं के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो या समकक्ष उत्तीर्ण होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में उम्मीदवार को तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
उन्होंने कहा कि आवेदक को आवेदन पत्र के साथ आयु, उच्च शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांग, विधवा, स्टेट होम अथवा बालिका आश्रम के इनमेट्स, अनाथ, असहाय एवं परित्यक्ता, तलाकशुदा, जिनके पति पिछले 07 वर्षों से लापता हो, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र संलग्न करना चाहिए। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन इन सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां भी अपने साथ लानी होगी।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी कण्डाघाट में सम्पर्क कर सकते हैं।
What's Your Reaction?


