आपातकालीन सेवाओं में तैनात 108 और 102 एंबुलेंस कर्मी अपनी मांगों को लेकर  24 घंटों की हड़ताल पर 

आपातकालीन सेवाओं में तैनात 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने 24 घंटों की हड़ताल मंगलवार रात 8 बजे से शुरू हो गई है। बुधवार रात आठ बजे तक 102 और 108 एंबुलेंस कर्मी सेवाएं नहीं देंगे

May 28, 2025 - 15:35
 0  42
आपातकालीन सेवाओं में तैनात 108 और 102 एंबुलेंस कर्मी अपनी मांगों को लेकर  24 घंटों की हड़ताल पर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     28-05-2025

आपातकालीन सेवाओं में तैनात 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने 24 घंटों की हड़ताल मंगलवार रात 8 बजे से शुरू हो गई है। बुधवार रात आठ बजे तक 102 और 108 एंबुलेंस कर्मी सेवाएं नहीं देंगे। उधर, हड़ताल के चलते आपातकालीन  एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी है।  

एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन संबंधित सीटू ने श्रम कानूनों के उल्लंघन पर हड़ताल का एलान किया है। यूनियन का कहना है कि न्यायिक आदेशों को लागू नहीं किया जा रहा, न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जा रहा और कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उधर, बुधवार को मांगों को लेकर कर्मचारियों ने विभिन्न जिलों में प्रदर्शन कर विरोध जताया। 

सीटू ने शिमला के कसुम्पटी स्थित एनएचएम कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। इस दाैरान सीटू के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा भी माैजूद रहे।

एंबुलेंस कर्मचारियों ने बुधवार सुबह डीसी कार्यालय धर्मशाला में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सीटू के बैनर तले डीसी कार्यालय से अस्पताल तक रोष रैली निकली। इस दौरान एंबुलेंस कर्मियों ने श्रम कानूनों के उल्लंघन को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। 

इस दौरान उन्होंने मांगों को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। पूरा दिन एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

सिरमौर जिला में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने बुधवार को जिला मुख्यालय नाहन में मांगों को लेकर आक्रोश रैली निकाली। सीटू के बैलर तले जिले भर के कर्मचारी नाहन बस अड्डा पर एकत्रित हुए। यहां से उपायुक्त कार्यालय परिसर तक रैली निकाली। 

इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कर्मचारियों ने उपायुक्त सिरमौर को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेताया कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन भी किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow