इलेक्शन क्विज ऐप लांच करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना कांगड़ा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने शुक्रवार को धर्मशाला में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में इलेक्शन क्विज ऐप की लॉन्चिंग की। हिमाचल में कांगड़ा पहला जिला है जहां से इलेक्शन क्विज ऐप के माध्यम से मतदान अधिकारियों तथा पीठासीन अधिकारियों की मतदान प्रक्रिया की जानकारी का आकलन किया
![इलेक्शन क्विज ऐप लांच करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना कांगड़ा](https://youngvarta.com/uploads/images/202405/image_870x_663e523534eeb.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला 10-05-2024
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने शुक्रवार को धर्मशाला में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में इलेक्शन क्विज ऐप की लॉन्चिंग की। हिमाचल में कांगड़ा पहला जिला है जहां से इलेक्शन क्विज ऐप के माध्यम से मतदान अधिकारियों तथा पीठासीन अधिकारियों की मतदान प्रक्रिया की जानकारी का आकलन किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करने के लिए निर्वाचन आयोग के माध्यम से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
इन दिशा निर्देशों तक नियमों की विस्तृत जानकारी के लिए मतदान अधिकारियों व पीठासीन अधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इसी दिशा में इलेक्शन क्विज ऐप भी मतदान अधिकारियों तथा पीठासीन अधिकारियों की तैयारियों को जांचने में मददगार साबित होगा।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)