उपलब्धि : नूरपुर की ऐशिता शर्मा बनीं भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र के डन्नी निवासी ऐशिता शर्मा ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयन प्राप्त किया है। उन्होंने प्रतिष्ठित एएफसीएटी परीक्षा में अखिल भारतीय मेरिट सूची में 12वां स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया

Dec 13, 2025 - 20:33
 0  28
उपलब्धि : नूरपुर की ऐशिता शर्मा बनीं भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा    13-12-2025

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र के डन्नी निवासी ऐशिता शर्मा ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयन प्राप्त किया है। उन्होंने प्रतिष्ठित एएफसीएटी परीक्षा में अखिल भारतीय मेरिट सूची में 12वां स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया।

ऐशिता ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, चंडीगढ़ से और बीई (कंप्यूटर साइंस) की पढ़ाई पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के सीसीईटी कॉलेज से पूरी की है। देश सेवा का जज्बा उन्हें परिवार से विरासत में मिला है, उनके पिता राजीव शर्मा वर्तमान में भारतीय वायुसेना में सेवा दे रहे हैं।

ऐशिता जनवरी, 2026 से वायु सेना अकादमी, सिकंदराबाद में प्रशिक्षण शुरू करेंगी। उनके चयन पर गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है, और स्थानीय लोग तथा रिश्तेदार उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।उनकी यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow