उपलब्धि : संगड़ाह के छोगटाली स्कूल के चार विद्यार्थियों का “खेलो इंडिया छात्रावास” के लिए चयन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम प्राप्त की है। विद्यालय के चार विद्यार्थी रमन, शुभम, कृष चौहान तथा आंशिक ठाकुर का चयन जुड्डो खेल में बिलासपुर में स्थित “खेलो इंडिया सेंटर फॉर एक्सीलेंस” के लिए हुआ है
![उपलब्धि : संगड़ाह के छोगटाली स्कूल के चार विद्यार्थियों का “खेलो इंडिया छात्रावास” के लिए चयन](https://youngvarta.com/uploads/images/202406/image_870x_667023c8a5c05.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह 17-06-2024
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम प्राप्त की है। विद्यालय के चार विद्यार्थी रमन, शुभम, कृष चौहान तथा आंशिक ठाकुर का चयन जुड्डो खेल में बिलासपुर में स्थित “खेलो इंडिया सेंटर फॉर एक्सीलेंस” के लिए हुआ है।
विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने जानकारी देते हुए कहा कि कर्मठ शारीरिक शिक्षक रामलाल सूर्या के कुशल प्रशिक्षण तथा मार्गदर्शन में विद्यालय से चयनित विद्यार्थियों ने छात्रावास हेतु बिलासपुर में आयोजित चयन प्रक्रिया में भाग लिया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन से चार विद्यार्थी छात्रावास हेतु चयनित हुए।
गौरतलब है कि इस विद्यालय के छात्र तथा छात्राएं पहले भी खेलो इंडिया के छात्रावास के लिए चुने जा चुके है। खेल प्रशिक्षक राम लाल सूर्य ने कहा कि जिला सिरमौर के राजगढ़ उप मंडल के दूर दराज की इस पाठशाला में विद्यार्थियों की सीमित संख्या के कारण बड़ी खेलों की टीम को तैयार करना संभव नहीं है।
कुश्ती जुड्डो, ताइ कमांडो तथा बॉक्सिंग जैसी छोटी-छोटी खेलों में विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। विद्यालय प्रबंधन समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर बीडीसी सदस्य कमलेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष देशराज ठाकुर, जिला परिषद पूर्व उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान आदि ने संपूर्ण विद्यालय परिवार और मुख्यतः शारीरिक शिक्षक रामलाल सूर्या को हार्दिक बधाई दी तथा इन विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य हेतु अपनी शुभकामनाएं दी है।
वहीं, गैर शेक्षणिक गतिविधियों मुख्यत खेलों में भी विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है। विद्यालय परिवार, विद्यालय प्रबंधन समिति के सक्रिय सहयोग से आगामी वर्षों में विद्यालय में सभी आधारभूत सुविधाओं का सृजन कर विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)