ग्राम पंचायतों के लिए मतदान केन्द्रों में आंशिक संशोधन

ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने विकास खण्ड धर्मपुर के पूर्व में प्रकाशित ग्राम पंचायतों के कुछ मतदान केन्द्रों में आंशिक संशोधन किया है।

May 13, 2026 - 16:37
 0  3
ग्राम पंचायतों के लिए मतदान केन्द्रों में आंशिक संशोधन

सोलन 13 मई, 2026 : 

ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने विकास खण्ड धर्मपुर के पूर्व में प्रकाशित ग्राम पंचायतों के कुछ मतदान केन्द्रों में आंशिक संशोधन किया है।

इस संशोधन के अनुसार विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत जंगेशु के वार्ड नम्बर-4 तिड़ों-1 तथा वार्ड नम्बर-5 तिड़ों-2 के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मसूलखाना होगा। पूर्व में यह राजकीय प्राथमिक पाठशाला मसूलखाना था।

ग्राम पंचायत नरायणी के वार्ड नम्बर-2 जखरोड़ा के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब राजकीय प्राथमिक पाठशाला जखरोड़ा होगा। पूर्व में यह राजकीय प्राथमिक पाठशाला जखरोला था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow