जिला परिषद के 19 वार्डों का परिसीमन अंतिम रूप से प्रकाशित

जिला परिषद हमीरपुर के कुल 19 वार्डों के परिसीमन को अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है।  इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि जिला परिषद के वार्डों के परिसीमन के प्रारूप के संबंध में आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए थे

Mar 5, 2026 - 19:50
Mar 5, 2026 - 20:00
 0  9
जिला परिषद के 19 वार्डों का परिसीमन अंतिम रूप से प्रकाशित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  05-03-2026
जिला परिषद हमीरपुर के कुल 19 वार्डों के परिसीमन को अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है।  इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि जिला परिषद के वार्डों के परिसीमन के प्रारूप के संबंध में आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए थे।
 निर्धारित अवधि में प्राप्त विभिन्न आपत्तियों एवं सुझावों का निपटारा करने के बाद परिसीमन को अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर की कुल 234 ग्राम पंचायतों को जिला परिषद के 19 वार्डों में बांटा गया है, जिनकी कुल जनसंख्या 3,85,158 है। 
वार्ड नंबर एक से 19 तक के नाम क्रमानुसार इस प्रकार हैं: बीड़ बगेहड़ा, करोट, दरोगण पत्ती कोट, उटपुर, जंगल रोपा, ताल, चमनेड, समीरपुर, धमरोल, जाहू, खरवाड़, करेर, बिझड़ी, झंझयाणी, दांदड़ू, लहड़ा, मालग, अमलैहड़ और सपड़ोह।  
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow